पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव में मुहर्रम जुलूस के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प के बाद मेदिनीनगर सदर एसडीएम सुलोचना मीणा के आदेश पर 48 घंटे के लिए निषेधज्ञा लागू कर दी गई है। 7 जुलाई की रात 12 बजे से 48 घंटे के लिए तक यह आदेश जारी किया गया है। बताते चले कि रविवार की शाम पाल्हे कला गांव में मोहर्रम जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच झड़क हो गई।