मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू: संयुक्त ट्रेड यूनियन का ऐलान, 9 जुलाई को देशव्यापी हड़ताल को करेंगे सफल
मेदिनीनगर के रेड़मा स्थित इप्टा कार्यालय में संयुक्त ट्रेड यूनियन की ओर से रविवार दोपहर 3 बजे प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें झारखंड राज्य दिहाड़ी मजदूर यूनियन के महासचिव राजीव कुमार, झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ के अध्यक्ष अनीता देवी, कॉर्डिनेशन कमिटी सफाई कर्मचारी यूनियन की सचिव दिव्या भगत, एम्पलाइज फेडरेशन के अंकित कुमार एवं अन्य मौजूद थे।