बिहार सरकार युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, जिला नियोजनालय, भोजपुर के तत्वाधान में कृषि भवन, भोजपुर के परिसर में दिनांक 25.11.2026 को 10.00 बजे पूर्वाहन से 03.00 बजे अपराह्न तक मेगा एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जाना है। इस मेगा एक दिवसीय नियोजन मेला में 20 से अधिक निजी कंपनियाँ भाग ले रही है। जिसमें 500 से अधिक रिक्ति प्राप्त है। अब तक प्राप्त रिक्ती के अनुसार Rajray Securex Pvt.Ltd, Rastogi Education Society, SIS Security, Airtel Payment Bank, Blueseas Talent LLP, Vision India Services, Raider Security, Pukhraj Healthcare इत्यादि कम्पनियों के द्वारा विभिन्न पदों के लिए बिहार, भारत के अन्य राज्य एवं विदेश के लिए भी नियुक्ति की जायेगी। पूरी प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क होगी।
मेले में विभिन्न विभागों द्वारा स्वरोजगार एवं कौशल प्रशिक्षण हेतु चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन भी दिया जायेगा। मेले में National Career Service Centres for Differently Abled, Jila Udyog Kendra, RSETI, DRCC,, Labour Resource Department इत्यादि से संबंधित स्टॉल लगाकर युवाओं की काउंसिलिंग भी की जायेगी। नियोजन मेला की जानकारी देते हुए श्री प्रणव प्रतीक, जिला नियोजन पदाधिकारी, भोजपुर ने मेले में आने वाले अभ्यर्थियों से अपील की है की सभी इच्छुक अभ्यार्थी उक्त मेले में भाग लेने हेतु अपना निबंधन किसी भी कार्यालय दिवस को कार्यालय में सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, बायोडाटा, पासर्पोट साइज फोटो के साथ आकर करा सकते है एवं मेला की जानकारी प्राप्त कर सकते है। इसके अलावे मेले या किसी होने पर प्रकार की समस्या भी नियोजक से संबंधी किसी भी मो0-06182-353121 पर संपर्क कर सकते है।
विश्वासभाजन
Arrah, Bhojpur | Nov 21, 2026