गरोठ: कोटडाबुजुर्ग में एक घंटे से रिमझिम बारिश, मौसम हुआ सुहावना
गरोठ। थाना क्षेत्र के ग्राम कोटडाबुजुर्ग में दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और बीते एक घंटे से रिमझिम बारिश का दौर जारी है। बारिश के साथ चल रही हल्की ठंडी हवा ने क्षेत्र के मौसम को खुशनुमा बना दिया है। लंबे समय से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत महसूस हुई।