फर्रुखाबाद: गांव नगलाबहादुर में दिनदहाड़े हुई चोरी, घर से सरसों, गेहूं, नगदी और जेवर हुए गायब, संदिग्ध चोर CCTV में कैद
मोहम्मदाबाद के गांव नगला बहादुर निवासी अशोक कुमार पुत्र बाबू ने पुलिस से शिकायत की है। 2 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे वह बाजार गए थे।दोपहर 3 बजे घर लौटने पर देखा तो घर का सामान गायब था।चोरों ने घर से 8 बोरी सरसों 2 बोरी गेहूं ₹22000 नगद और कान की एक टूटी वाली चुरा ली।पेट्रोल पंप पर लगे CCTVकैमरा की फुटेज में तीन युवक ई-रिक्शा से सामान ले जाते हुए दिखाई दिए।