पथरगामा: पथरगामा झरना तालाब में 7 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
प्रखंड के रानीपुर पंचायत अंतर्गत लौगाय ग्राम में शुक्रवार को 5:00 बजे शाम झरना तालाब में डूबने से 7 वर्षीय उपेंद्र हेंब्रम की मौत हो गई। मृतक लौगाय ग्राम निवासी मंडल हेंब्रम का पुत्र था घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।