सैदपुर: सैदपुर गंगा पुल के चंदौली छोर पर जींस, शर्ट, चप्पल, दवाएं और अन्य सामान मिलने से गंगा में कूदने की आशंका
सैदपुर गंगा सेतु के चंदौली छोर पर बुधवार की देर शाम पुल की रेलिंग पर कपड़े और अन्य सामान रखा मिलने से जबरदस्त हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही वहाँ लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। किसी व्यक्ति के कपड़े उतारकर इस तरह सामान छोड़ने की सूचना मिलने पर पुलिस भी सक्रिय हो गई और घटनास्थल पर पाई गई सभी वस्तुओं को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी।