मझोली: मझौली में गेहूं उपार्जन के दौरान हुए घोटाले को लेकर युवा कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय में सौंपा ज्ञापन,कार्रवाई की मांग
मझौली में गेहूं उपार्जन के दौरान हुए घोटाले को लेकर युवा कांग्रेस के द्वारा शुक्रवार दोपहर लगभग 2:00 बजे कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।जिसमें युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मझौली में गेहूं उपार्जन के दौरान जो घोटाला हुआ है उसमें आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है और उन्हें बचाया जा रहा है कार्रवाई की मांग कार्यकर्ताओं ने की है।