*प्रेस नोट-चित्रकूट पुलिस*
*थाना मानिकपुर पुलिस टीम द्वारा जंगल में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना के तीनों आरोपी अभियुक्त 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार*
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष कान्त राय के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी मऊ श्री फहद अली के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर श्री अजीत कुमार पाण्डेय एवं उनकी टीम द्वारा थाना मानिकपुर क्षेत्रान्तर्गत जंगल में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना में वांछित तीनों आरोपी अभियुक्तों को 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-**
1.छैला पुत्र कुइसा उर्फ कटरी, निवासी ग्राम कशेरुवा, मजरा चुरेह कशेरुवा, थाना मानिकपुर, जनपद चित्रकूट।
2.पुरुषोत्तम कोल पुत्र रोशनलाल, निवासी ग्राम कशेरुवा, मजरा चुरेह कशेरुवा, थाना मानिकपुर, जनपद चित्रकूट।
3.विकास उर्फ छोटकू पुत्र भगवानदास, निवासी ग्राम कशेरुवा, मजरा चुरेह कशेरुवा, थाना मानिकपुर, जनपद चित्रकूट।
*गिरफ्तारी का स्थान एवं समय-*
1.अभियुक्त छैला पुत्र कुइसा उर्फ कटरी को दिनांक 30.09.2026 को मराठी पुल के आगे की सड़क, थाना मानिकपुर, जनपद चित्रकूट से समय 13:20 बजे गिरफ्तार किया गया।
2.अभियुक्त पुरुषोत्तम कोल एवं विकास उर्फ छोटकू को दिनांक 30.09.2026 को स्टेट बैंक, मानिकपुर के पास से समय 23:05 बजे गिरफ्तार किया गया।
*संक्षिप्त विवरण-*
उल्लेखनीय है कि दिनांक 30.09.2026 को पीड़िता/वादिया द्वारा थाना मानिकपुर पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि वह विगत 05-07 माह से अतुल पुत्र छोट्टन के साथ बिना विवाह के उसके घर पर रह रही है तथा उसे अपना पति मानती है। दिनांक 29.09.2026 को लगभग 14:00 बजे वह घरेलू कार्य से बाहर जा रही थी, तभी रास्ते में छैला पुत्र कुइसा उर्फ कटरी मिला और उससे कहा कि उसका पति उसे बुला रहा है। उसकी बातों में आकर पीड़िता उसके साथ जंगल की ओर चली गई। वहां पीछे से पुरुषोत्तम एवं विकास उर्फ छोटकू भी आ गए तथा जान से मारने की धमकी देते हुए बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना मानिकपुर में मु0अ0सं0-156/2026, धारा 70(1), 351(3) बीएनएस बनाम छैला पुत्र अज्ञात, पुरुषोत्तम पुत्र अज्ञात एवं छोटकू पुत्र अज्ञात, निवासीगण अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर श्री अजीत कुमार पाण्डेय एवं पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल कार्रवाई करते हुए दिनांक 30.09.2026 को अभियुक्त छैला पुत्र कुइसा उर्फ कटरी को मराठी पुल के आगे की सड़क से तथा अभियुक्त पुरुषोत्तम कोल पुत्र रोशनलाल एवं विकास उर्फ छोटकू पुत्र भगवानदास को स्टेट बैंक मानिकपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त छैला पुत्र कुइसा उर्फ कटरी उपरोक्त को दिनांक 30.09.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । तथा शेष दो अभियुक्तों को आज दिनांक 01.10.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1.प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर श्री अजीत कुमार पाण्डेय
2.निरीक्षक श्री राजकुमार वर्मा
3.उ0नि0 श्री कमलेश कुमार पाण्डेय
4.आरक्षी अभिषेक यादव
5.मुख्य आऱक्षी चालक सज्जन कुमार