बांसगांव: बांसगांव थाना क्षेत्र के पांडेयपार में सड़क पर बाइक फिसलने से चालक परिवार समेत गिरा, एक बच्ची का सिर फटा
बाँसगाँव थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कौड़ीराम के पाण्डेयपार डाक बंगले के सामने परिवार के साथ जा रहा एक बाइक सवार फिसलकर निचे गिर गया। गिरने से बाइक पर बैठी एक बच्ची का सिर फट गया। बता दे एक कार से ले जाई जा रही मिठाई का सिरा सड़क पर गिर गया था। सिरा के गिरने से सड़क गीली हो गई थी। बाइक सवार अचल साहनी अपनी पत्नी और बच्चो के साथ गोरखपुर की तरफ से आ रहे थे।