बांसगांव: बेलीपार इलाके के केरूदाईन उर्फ मझगावा गांव के पास राप्ती नदी में नहाने गए दो युवक डूबे, SDRF ने दोनों के शव किए बरामद
गोरखपुर में राप्ती नदी में नहाने गए दो युवक डूब गए। घटना बेलीपार इलाके के क़ेरूदाईन उर्फ मझिगावां गांव के पास की है। गुरुवार को SDRF की टीम ने दोनों के शव बरामद किए। हादसे से गांव में मातम पसरा हुआ है। कनईल गांव के रहने वाले 18 साल के अरमान पुत्र इशहाक अली और 22 साल के रितेश प्रजापति पुत्र सत्यपाल प्रजापति अपने चार दोस्तों के साथ नदी में नहाने पहुंचे थे।