बांसगांव: कौड़ीराम चौराहे पर पुलिसकर्मियों और एक ट्रक ड्राइवर के बीच हुई मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल
गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के कौड़ीराम चौकी पर एक विवादित घटना सामने आई है। शनिवार की देर रात में कौड़ीराम चौराहे पर पुलिस कर्मियों और एक ट्रक ड्राइवर के बीच हुई घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फुटेज में दिख रहा है कि पुलिसकर्मीयो के द्वारा ट्रक को रोककर ड्राइवर से कथित तौर पर मारपीट किया जा रहा है।