बांसगांव: बांसगांव तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे डीएम, पीडब्लूडी के इंजीनियर का एक दिन का वेतन बाधित
शनिवार को तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश ने अनुपस्थित पाये गये लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर का एक दिन का वेतन बाधित करने का निर्देश देते ही अन्य अधिकारियों में हड़कम्प मच गयी। इस दौरान फरियादियों द्वारा प्रस्तुत किये गये कुल 98 मामलों में से मौके पर मात्र दो का ही निस्तारण संभव हो सका।