जहानाबाद: अवैध उत्खनन में शामिल 3 लोग गिरफ्तार, 1 जेसीबी और 2 मिट्टी लदे ट्रैक्टर जब्त: एसडीपीओ घोसी
अवैध उत्खनन के खिलाफ पुलिस अधीक्षक जहानाबाद अपराजित लोहान के निर्देश पर परस बिगहा थाना की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और मौके से 1 जेसीबी व 2 मिट्टी लदे ट्रैक्टरों को जब्त किया है। इस बड़ी कार्रवाई के बाद घोसी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल ने शनिवार दोपहर करीब 1 बजकर 30 मिनट पर मीडिया को आधिकारिक बयान जारी किया है।