हमीरपुर: मुख्यालय में वन विभाग के पास अनियंत्रित टैंपो के दुर्घटनाग्रस्त होने से 7 लोग हुए घायल
सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वन विभाग के पास अनियंत्रित टैंपो के दुर्घटनाग्रस्त होने से 7 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग़ौरतलब है, बांदा के थाना जसपुरा क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी 35 वर्षीय अवध किशोर अपने बच्चों व रिश्तेदारों संग टैंपो से उरई से लौट रहे थे।