हमीरपुर: सुमेरपुर ब्लॉक के प्रधानों ने डीएम को ज्ञापन सौंप ओलावृष्टि से क्षति का मांगा मुआवजा
सुमेरपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत बिरखेरा के प्रधान अशोक यादव, कुंडौरा के प्रधान प्रतिनिधि अरविंद प्रताप सिंह, स्वासा की प्रधान ममता तिवारी, बदनपुर की प्रधान साधना साहू, धुंधपुर के प्रधान रामेश्वर निषाद आदि ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को समय से क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की हैं।