हमीरपुर: नदेहरा में शासनादेश के तहत नहीं प्रधानाध्यापक की मर्जी से खुलता है ताला, सहायक शिक्षक का आरोप मनमानी कर रहे प्रधानाचार्य
नदेहरा का उच्च प्राथमिक विद्यालय शासनादेश के तहत नहीं बल्कि प्रधानाध्यापक के मन के मुताबिक संचालित हो रहा है। सुबह 7 बजे की बजाय यह 8 बजे के बाद खुलता है तब तक छात्र छात्राओं के साथ सहायक शिक्षक गेट पर बैठकर विद्यालय खुलने का इंतजार करते हैं। नदेहरा उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पद पर अवधेश कुमार दीक्षित कार्यरत हैं।