हमीरपुर: राठ क्षेत्र के गल्हिया गांव में जानलेवा हमले में कोर्ट ने एक दस साल कैद व 14 हजार जुर्माने की सजा सुनाई
राठ कोतवाली के गल्हिया गांव में सात वर्ष पूर्व जानलेवा हमले में विशेष न्यायाधीश स्वाति ने एक दोषी को दस साल कैद और 14 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। सहायक शासकीय अधिवक्ता चंद्रप्रकाश गोस्वामी ने बताया कि संदीप पुत्र रामदेव निवासी गल्हिया ने राठ कोतवाली में 24 अक्तूबर 2017 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 23 को उसके पिता रामदेव खेत से लौट रहे थे।