टीकमगढ़: तखा गांव में विद्युत लाइन की चपेट में आकर ट्रक में लगी आग, सूझबूझ से सुनसान जगह पर ट्रक को लेकर गया चालक
टीकमगढ़ जिले के तखा गांव में ट्रक गुजरने के दौरान विद्युत लाइन की चपेट में आया। स्पार्किंग होने से आग लग गई आग की चपेट में आने से ट्रक में रखा माल धू धू कर जलने लगा। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए गांव के बाहर सुनसान इलाके में ले जाकर ट्रक खड़ा किया। दमकल वाहन आग बुझाने का प्रयास कर रही है।