टीकमगढ़: लुहर्रा और डुमवार गांव के बीच बाइक की टक्कर से दो किशोरी हुई घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के लुहर्रा और डुमवार गांव के बीच दो किशोरी सड़क हादसे का शिकार हो गई। परिजन ने बताया कि दोनों किशोरी बहने है और दोनों बाइक से लुहर्रा से अपने गांव जा रही थी रास्ते में लुहर्रा और डुमवार गांव के बीच एक बाइक चालक ने बाइक से उन्हें टक्कर मार दी जिससे दोनों किशोरी घायल हो गई। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।