टीकमगढ़: टीकमगढ़ रेलवे पुल के पास पुराने प्लास्टिक टॉयलेट बॉक्स में लगी आग, 30 मिनट बाद आग पर पाया गया काबू
टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट रोड स्थित रेलवे पुल के पास रविवार शाम करीब 6:00 बजे नगर पालिका के पुराने प्लास्टिक टॉयलेट बॉक्स में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी। आग की सूचना मिलती ही आसपास के आधा दर्जन से अधिक दुकानदार तुरंत मदद के लिए आगे आए।30 मिनट की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।