सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जियाउद्दीनपुर गांव में हुई युवक की हत्या के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपी का नाम लक्ष्मण पुत्र नाथूराम है। आरोपी जियाउद्दीनपुर गांव का रहने वाला है। आरोपी पर ₹25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।