पाली: ग्राम बंट में तालाब के पीछे स्थित सहरिया बस्ती का हैंडपंप लंबे समय से खराब, लोग परेशान
Pali, Lalitpur | Jun 26, 2026 ग्राम बंट स्थित तालाब के पीछे सहरिया बस्ती में लगा हुआ हैंडपंप लंबे समय से खराब होने के कारण मोहल्ले के लोग बूंद बूंद पानी के लिए परेशान है। उन्होंने उक्त मामले में संबंधित जिम्मेदारों से हैंडपंप सुधरवाने की मांग की है। वही मामला ग्राम प्रधान के संज्ञान में आने पर, उनके द्वारा जल्द ही हैंडपंप को सुधरवाने का आश्वासन दिया गया है।