रफीगंज शहर के राजबागीचा स्थित एक निजी भवन में 1 मार्च को वीर लोरिक जयंती मनाने को लेकर तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. तुलसी यादव ने की, जबकि संचालन विनोद कुमार ने किया। शनिवार अपराह्न 3 बजे तुलसी यादव ने बताया कि शहर के आरबीआर खेल मैदान में 1 मार्च को वीर लोरिक जयंती मनाई जाएगी। राज्य सरकार के पूर्व मंत्री ददन पहलवान मुख्य अतिथि होंगे।