भंडरा: भंडरा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को ले सर्वदलीय बैठक,सभी दलों ने पारदर्शी प्रक्रिया में सहयोग का दिया भरोसा
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर कार्यक्रम के तहत शनिवार दोपहर लगभग 12:30 बजे निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी दुर्गा कुमार की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।