सहाड़ा: खतरे में नौनिहाल: जर्जर भवन में आंगनबाड़ी केंद्र, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
सहाड़ा। विधानसभा क्षेत्र में गुरला के ग्राम पंचायत रामपुरिया की आंगनबाड़ी केंद्र क्षतिग्रस्त हो गया है। आंगनबाड़ी केंद्र को ऐसी हालत में चलाना कार्यकर्ता और सहायिका की मजबूरी बन गया है। वही जल भराव से नन्हें-नन्हें बच्चों के आंगनबाड़ी केंद्र पर जाते समय गंदे पानी में गिरने का डर बना रहता है। जिस कारण ग्रामीण अपने बच्चों को भेजना नहीं चाहते हैं।