भरथना: बकेवर थाना इलाके में चोरों का आतंक, दो घरों से लाखों के जेवर और नकदी चोरी
बकेवर थाना क्षेत्र में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर खिल्लू बंग्लन गांव में चोर एक घर से सोने-चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। चोरी हुए जेवर छोटे बेटे की शादी के लिए रखे गए थे। वहीं, करीब दस दिन पहले एक अन्य घर से भी जेवर और 35 हजार रुपये चोरी होने की घटना सामने आई थी।