#मन्दसौर/#भानपुरा:
भानपुरा पुलिस ने #भैसोदामंडी चौकी क्षेत्र में एक बड़ा जुआ-सट्टा अड्डा पकड़ा है। यह अवैध कारोबार वार्ड-15 की महिला पार्षद के पति के बाड़े में चलाया जा रहा था। पुलिस ने दबिश देकर मौके से 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 3 आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। कार्रवाई के दौरान लाखों रुपये की नकदी, वाहन और सट्टा-पर्चियां बरामद की गई हैं।
बाड़े में चल रहा था जुए-सट्टे का बड़ा खेल
पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भैसोदामंडी स्थित श्याम चंदेल के बाड़े में 30-40 लोग एकत्र होकर सट्टा लिख रहे हैं और जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना पर थाना प्रभारी उनि विनय बुन्देला के नेतृत्व में 13 #पुलिसकर्मियों की टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी।
बरामद सामग्री:
* नकदी: 37,610 रुपये
* सट्टा पर्चियां: 288 पर्चियां (जिनमें करीब 20 लाख रुपये का हिसाब दर्ज है)
* वाहन: 20 मोटरसाइकिल (कीमती करीब 10 लाख रुपये)
* इलेक्ट्रॉनिक्स व अन्य सामान: 24 मोबाइल फोन, 2 कैलकुलेटर, 52 ताश के पत्ते, एक काले रंग का बैनर और 8 डायरियां।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए भी जुआ-सट्टा खेल रहे थे, जिसकी बैंक डिटेल्स खंगाली जा रही हैं।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
देवीलाल (भैसोदा),साहिल मोहम्मद (भवानीमंडी), जितेन्द्र सिंह (भैसोदामंडी),माँगीलाल (भवानीमंडी), प्रकाश (भवानीमंडी),राजेश (भवानीमंडी),बद्रीलाल (भवानीमंडी)
,ओमप्रकाश (भवानीमंडी),भगवान सिंह (मिश्रोली), लखन (भैसोदामंडी),योगेन्द्र (भवानीमंडी),अरशद (पाटन), फुलचन्द्र (मिश्रोली), नारायण (भानपुरा), रामेश्वर (भैसोदा), रमेश (भवानीमंडी),बृजेश (भवानीमंडी),राजेन्द्र (मालीखेड़ा),मांगीलाल (भवानीमंडी),हितेश कुमार (भैसोदामंडी),सत्यनारायण (भवानीमंडी),सुरेन्द्र सिंह (भवानीमंडी),मांगीलाल (भवानीमंडी),मांगीलाल (भवानीमंडी),बहादुर सिंह (भवानीमंडी),रामप्रसाद (भवानीमंडी),शिवलाल (भवानीमंडी)
फरार आरोपी
* थानसिंह (भैसोदामंडी)
* रईस (भवानीमंडी)
* हेमन्त गुर्जर (भेसोदामंडी )
सराहनीय पुलिस टीम
इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थाना प्रभारी उनि विनय बुन्देला, प्रधान आरक्षक गंगाचरण, प्रधान आरक्षक रामचन्द्र, आरक्षक बनबारी राठौर, राजेन्द्र सिंह, तुलसीराम, कमल प्रताप सिंह, प्रतीक, ऋषिराज, मनीष जाट, जतिन दीक्षित, गिरधारी और हेमंत सिंह शामिल रहे।
SP Mandsaur CM Madhya Pradesh #भवानीमंडी Simple Samachar