DRI ने भोपाल में 2.604 किलो एम्फेटामाइन ड्रग जब्त की, कीमत ₹2.08 करोड़, एक महिला तस्कर गिरफ्तार।
राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) को मिली विशेष खुफिया जानकारी के अनुसार एक महिला यात्री दिल्ली से बेंगलुरु जा रही बस में नशीला पदार्थ लेकर जा रही थी।
14.10.2026 की सुबह तड़के बस के भोपाल ISBT पर पहुंचने पर DRI अधिकारियों ने उक्त यात्री को रोका। तलाशी के दौरान यात्री के बैकपैक में बनी गुप्त जेब से एक सिल्वर रंग के प्लास्टिक पैकेट में *1885 ग्राम* एम्फेटामाइन बरामद हुई। वहीं यात्री के पर्स के अंदर बनी गुप्त जेब से दूसरे सिल्वर पैकेट में *719 ग्राम* एम्फेटामाइन बरामद हुई।
NDPS फील्ड टेस्ट किट से की गई जांच में बरामद पैकेटों में मेथाम्फेटामाइन होने की पुष्टि हुई।
अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में *₹2.08 करोड़* मूल्य की कुल *2.604 किलो* एम्फेटामाइन ड्रग जब्त की गई है और महिला ड्रग तस्कर को NDPS एक्ट, 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।
आगे की जांच जारी है।