समस्तीपुर जिले बैकुंठपुर ब्रह्नडा के रहने वाले मृतक अमरजीत पासवान का मामा छोटू पासवान बुधवार 12:30 बजे के आसपास बताया कि उनका भांजा पूरे परिवार के साथ चेन्नई में रहता था 9 फरवरी को उनका भांजा गांव आया था। सोमवार को कहीं निकला था लेकिन घर लौटकर नहीं आया। आज उसका दलसिंग सराय थाना इलाके में शव बरामद हुआ उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।