सारठ: कुकराहा दुर्गा मंदिर में रात 9 बजे तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, MLA चुन्ना सिंह और पूर्व MLA ने भी टेका माथा
Sarath, Deoghar | Oct 19, 2026 शारदीय नवरात्र के 9वें दिन महाष्टमी उपरांत महानवमी को लेकर सोमवार रात 9 बजे तक कुकराहा दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। बताया गया कि भीड़ का दबाव बढ़ने पर समिति ने कतारबद्ध करके श्रद्धालुओं को मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कराया। वहीं देर शाम MLA चुन्ना सिंह, पूर्व MLA रणधीर सिंह व अन्य राजनेताओं ने जाकर माथा टेका और चितरा थाना पुलिस तैनात दिखे।