भभुआ: भरिगावां गांव में दो पक्षों के आपसी विवाद में एक पक्ष को मारपीट और चाकू लगने से तीन लोग हुए घायल
Bhabua, Kaimur | Apr 14, 2026 भरिगावां गांव में दो पक्षों के आपसी विवाद में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष को मारपीट व चाकू से मारकर तीन लोगों को घायल कर दिया है। घटना मंगलवार सुबह 10 बजे की बताई जाती है। घायलों की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के भरिगावां गांव के दर्शन बिंद के 20 वर्षीय पुत्र धनराज कुमार व दूसरा 18 वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार एवं बहुअन गांव निवासी अनिश कुमार बताया जाता है।