समाहरणालय, कैमूर*
=================
जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
==================
प्रेस विज्ञप्ति*
दिनांक 24.07.2026*
==================
सेवा, संकल्प एवं समर्पण के सौ दिन": बिहार सरकार की जनहितैषी योजनाओं व उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार हेतु उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक
आज दिनांक 24.07.2026 को उप विकास आयुक्त (DDC) की अध्यक्षता में "सेवा, संकल्प एवं समर्पण के सौ दिन" कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी (BPRO) वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी भौतिक रूप से उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विगत 100 दिनों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना है। इसके लिए 25 जुलाई 2026 को जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करने तथा राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण (Live Streaming) सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक के प्रमुख बिंदु एवं दिशा-निर्देश:
लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था: जिला, सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में राज्यस्तरीय मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण (Live Streaming) दिखाने हेतु एलसीडी/प्रोजेक्टर्स तथा इंटरनेट की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इससे जुड़ सकें।
जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन कर सरकार की उपलब्धियों और जनहितैषी योजनाओं की जानकारी आम जनता को दी जाएगी।
जन-जागरण एवं प्रचार-प्रसार: "सेवा, संकल्प एवं समर्पण के सौ दिन" अभियान के तहत चलाई जा रही योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने हेतु शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कल्याण विभाग, जीविका बाल विकास परियोजना, BDO और BPRO को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक के अंत में उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को आज ही सभी तैयारियाँ पूरी करने का निदेश दिया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
1 views | Kaimur, Bihar | Jul 24, 2026