भिवानी: भाजपा व कांग्रेस ने हमेशा पिछड़ों को रखा वंचित : भिवानी में आजाद समाज पार्टी के प्रदेश प्रभारी
स्थानीय बावड़ी गेट स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में आजाद समाज पार्टी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि हरियाणा आजाद समाज पार्टी के प्रदेश प्रभारी हिमांशु वाल्मीकि व भीम आर्मी फाउंडर मैंबर राममे प्रधान ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंस्पेक्टर दीपचनद ने की।