भिवानी: यूपीएससी द्वारा आयोजित ईपीएफओ परीक्षा में द्वितीय रैंक भिवानी की अर्पणा गिल ने की हासिल, बधाई देने वालों का लगा तांता
भिवानी के विद्या नगर निवासी अर्पणा गिल के उनके परिजनों को बधाई देने वालो का आज तांता लग गया, जब परिणाम के बारे में उसे सगे-संबंधियों को पता चला। अर्पणाा गिल मूल रूप से बाढड़़ा हल्के के लाडावास गांव की निवासी है। उनके दादा हुक्म चंद गांव के पूर्व सरपंच रह चुके है। उनकी माता का नाम सुनीता देवी व पिता महाबीर सिंह है। वे दो भाई-बहनों में छोटी है।