महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी घोटाले के मुख्य सूत्रधार सौरभ चंद्राकर पर केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) की पकड़ पूरी तरह मजबूत हो चुकी है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में बचाव पक्ष की ‘Doctrine of Speciality’ और प्रत्यर्पण संबंधी दलीलों को दरकिनार करते हुए, कोर्ट ने रायपुर कोर्ट के गैर-जमानती वारंट के आधार पर CBI को 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड सौंप दी। कानूनी औपचारिकताएं पूरी होते ही CBI की टीम 4 नवंबर की तय मियाद से पहले चंद्राकर को लेकर दिल्ली से रायपुर रवाना हो गई।
रायपुर एयरपोर्ट पर उतरते ही जांच एजेंसी सौरभ चंद्राकर को सीधे CBI दफ्तर ले गई है, जहां उसे विशेष CBI अदालत में पेश करने की तैयारी चल रही है। ओमान से भारत लाने के बाद इस हाई-प्रोफाइल मामले में यह सबसे बड़ी कानूनी कार्रवाई मानी जा रही है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि रिमांड के दौरान पूछताछ में सिंडिकेट के किन-किन बड़े चेहरों, सफेदपोशों और लेन-देन के गुप्त राजों का पर्दाफाश होगा।
#MahadevAppScam #SaurabhChandrakar #CBI #Raipur #BreakingNews #CrimeUpdate #ChhattisgarhNews #MahadevBook #RouseAvenueCourt #FatafatNews