पूर्वी जिला में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और गश्त को तेज कर दिया है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई है और दिन-रात लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत दें।