महाशिवरात्रि के अवसर पर चन्दौर पंचायत के शिवगंज गांव स्थित बाबा वनखंडी धाम मे आयोजित चार दिवसीय मेले का विधिवत उद्धघाटन रविवार को सुबह करीब ग्यारह बजे प्रखंड प्रमुख इंद्रजीत कुमार व मुखिया अनिल कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया।इससे पूर्व अहले सुबह से ही हजारों श्रद्धालुओं के द्वारा बाबा वनखंडी धाम में स्थापित शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।