शिवपुरी नगर: वार्ड नंबर 38 में नगर पालिका अध्यक्ष ने अतिक्रमण हटाया, मंदिर की भूमि पर किया गया था कब्जा
शिवपुरी शहर के वार्ड नंबर 38 की फक्कड़ कालोनी के मंदिर की भूमि पर हुए अतिक्रमण को आज बुधबार की दोपहर 3 बजे नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने खड़े होकर हटवाया।इस दौरान एसडीएम उमेश कौरव, तहसीलदार सिद्धार्थ शर्मा सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। इस दौरान जिस घर के चबूतरे को तोड़ा गया था। उस घर की महिला ने अपने ऊपर केरोसीन छिड़क लिया था।