शिवपुरी नगर: स्कूल की छुट्टी के बाद शिवपुरी में बच्चों को छोड़ने जा रही बस में लगी आग, बच्चों को सुरक्षित निकाला गया बाहर
शिवपुरी में बुधवार की दोपहर 2 बजे के लगभग बच्चों को घर छोड़ने जा रही स्कूल बस में अचानक आग लग गई। ड्राइवर ने बस रोका और टीचर की मदद से बस में सवार बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि आग की लपटें तेज होने से स्कूली बैग जल गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे स्कूल प्रबंधन ने परिजनों का सूचना दी और बच्चों को घर भिजवाया।