शिवपुरी नगर: हवाई पट्टी और थीम रोड पर अव्यवस्थित खड़े 42 वाहनों के विरुद्ध यातायात पुलिस ने की ₹29 हजार की चालानी कार्रवाई
बुधवार की दोपहर 3 बजे यातायात पुलिस द्वारा हवाई पट्टी के सामने रोड पर खडे ट्रक एवं डंफरों के विरूध्द चालानी कार्यवाही की गई है। यातायात पुलिस द्वारा हवाईपट्टी के सामने आमरोड पर खतरनाक तरीके से खडे 14 ट्रक एवं डंफर चालकों के विरूध्द 16हजार रुपये की चालानी कार्यवाही कर समझाईश दी गई। एवं थीम रोड पर स्थित बैंको के बाहर अस्तव्यस्त खडे 28 वाहनों पर कार्यवाही की है