शिवपुरी नगर: लालमाटी निवासी महिला ने एसपी से की ससुरालियों की शिकायत, महिला और उसके पति को घर से निकलने के लिए कर रहे परेशान
शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के लालमाटी पानी की टंकी के पास रहने वाली महिला वर्षा जाटव पत्नी संजय जाटव ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके ससुराली उसको एवं उसके पति को घर से निकलना चाहते हैं और उन्हें प्रताड़ित करते हैं। जिसकी शिकायत उसने थाने पर दर्ज कराई पर सुनवाई ना होने के चलते आज बुधवार की शाम 4 बजे एसपी से मदद की गुहार लगाई है।