बदनावर: जयंती माता धाम पर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की बैठक हुई आयोजित, नई कार्यकारिणी का किया गया गठन
Badnawar, Dhar | Nov 11, 2024 बदनावर के जयन्ती माता धाम जयंती माता मंदिर पर मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की सरदारपुर तहसील एवं विकासखंड की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सरदारपुर तहसील अध्यक्ष अरविंद भावसार पटलावदिया, सरदारपुर ब्लॉक अध्यक्ष हरीश मारू बरमंडल चुने गए।