बदनावर: बदनावर में आयोजित हुई जायसवाल समाज की बैठक, बसंत पंचमी पर सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने का लिया गया निर्णय
Badnawar, Dhar | Nov 10, 2024 बदनावर में जायसवाल समाज की बैठक स्थानीय धर्मशाला में संपन्न हुई। बैठक में बदनावर में बसंत पंचमी पर जायसवाल समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया। समाज अध्यक्ष ईश्वरलाल जायसवाल ने बताया कि सम्मेलन को लेकर समिति भी बनाई गई है।