बदनावर: अखिल विश्व गायत्री परिवार ने नागदा सहित तहसील क्षेत्र के 36 स्कूलों में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का किया आयोजन
Badnawar, Dhar | Nov 9, 2024 अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा देश भर के 22 राज्यों में कुल 11 भाषाओं में संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। इसी के तहत ग्राम नागदा की सीएम राइज स्कूल सहित बदनावर तहसील के 36 विद्यालय में भी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन हुआ। तहसील के 2065 बच्चो ने परीक्षा में हिस्सा लिया।