बदनावर: कानवन में गांगी नदी पर कण्व वन सेवा संस्थान ने गांगी सदानीरा अभियान किया शुरू, बोरी बांध अभियान भी चलाया गया
Badnawar, Dhar | Nov 10, 2024 कानवन में गांगी नदी पर कण्व वन सेवा संस्थान की देखरेख में गांगी सदानीरा अभियान की शुरुआत कर बोरी बांध अभियान चलाया गया। इसमें बड़ी संख्या में बच्चों समेत कई लोग मौजूद रहे। नदी में बहते पानी को रोकने के लिए संस्थान की ओर से खाद और सीमेंट की खाली बोरियो में रेत भरकर बांध बनाया। 25 फीट के इस बांध से 500 मीटर क्षेत्र में लाखों लीटर जल का संग्रहण होगा।