रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र की पिपरी पुलिस ने 33 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब की बरामदगी की, पुलिसलाइन में एडिशनल एसपी ने किया खुलासा
सोनभद्र में ऑपरेशन शुद्धि के तहत पिपरी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बुधवार कोबड़ी कार्रवाई की है।पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्कर कर्न सिंह को गिरफ्तार किया है इस दौरान डीसीएम ट्रक से 464 पेटियों में 13 हजार 296 शीशी अवैध शराब बरामद की गई है।बरामद शराब की कुल मात्रा 4 हजार 77 लीटर से ज्यादा है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 33 लाख रुपये बताई गई है।