तिजारा: भिवाड़ी में पेपर कंपनी में लगी भीषण आग, कच्चा माल और कई किलो पेपर जलकर हुआ राख
Tijara, Alwar | May 3, 2026 भिवाड़ी में अजंता चौक स्थित मनु पेपर कोट कंपनी में रविवार दोपहर 12:00 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की फैक्ट्री में दूसरे फ्लोर पर रखे कच्चे माल और तैयार उत्पादों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई गई है। सूचना के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब चार से पांच घंटे में आग पर काबू पाया गया।