धमदाहा: चैती दुर्गापूजा पर बघवा में भव्य मेला सजाया गया, मंत्री लेसी सिंह ने किया उद्घाटन
धमदाहा :- धमदाहा प्रखंड क्षेत्र के बघवा में चैती दुर्गापूजा के पावन अवसर पर भव्य एवं आकर्षक मेले का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी और उत्साह से सराबोर इस मेले का विधिवत उद्घाटन रविवार की रात्रि धमदाहा विधायक सह खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह ने फीता काटकर किया।