आगर: 22 किलोमीटर ग्राम रामपुर भुण्डवास से पैदल कलश यात्रा निकालकर बाबा बैजनाथ महादेव का किया जलाभिषेक
सावन के महीने में परंपरा अनुसार आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से कलश यात्रा निकालकर प्रसिद्ध बाबा बैजनाथ महादेव का जलाभिषेक किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को जिले के 22 किलोमीटर दूर ग्राम रामपुर भुण्डवास से सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष कलश यात्रा लेकर बाबा बैजनाथ महादेव के दरबार पहुंचे। यात्रा बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर पहुंची और महादेव का जलाभिषेक किया।